देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस सम्मेलन में भारत सरकार दिल्ली आ रहे दुनिया भर के दिग्गजों की मेजबानी करेगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चाक-चौबंद किए गए हैं। साथ ही कई रूटों को प्रतिबंधित किया गया है। दुकान, व्यवसाओं और अन्य संस्थाओं को बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट कर दिया है। इंडियन रेलवे ने जानकारी दी कि G20 समिट के लिए 200 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।