29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways : दिवाली-छठ पूजा पर नहीं होगी टिकटों की किल्लत, जानिए किन ट्रेनों में लगे एक्स्ट्रा कोच

Indian Railways त्योहार के मौके पर टिकटों की किल्लत ना हो, इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच जोड़ दिए हैं, यही नहीं इनके फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर टिकटों की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 17 Oct 2021, 1:21 PM IST

Indian Railways

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन ( Festival Season ) आ गया है। लिहाजा काम के सिलसिले में घरों से दूर रह रहे लोग अब अपने घरों का रुख करेंगे। यही वजह है कि ट्रेनों में एक बार फिर भीड़ बढ़ने के आसार हैं। यात्राओं के बढ़ते ही टिकटों को लेकर सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ी हो जाती है, लेकिन इस बार भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) ने दिवाली ( Diwali ) और छठ पूजा ( Chhat Puja ) जैसे बड़े त्योहारों पर टिकटों की परेशानी को कम करने की कोशिश की है।

इसके चलते भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए हैं। इन कोच के बढ़ने से टिकटों की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ेँः Indian Railway: रामायण, नॉर्थ-ईस्ट और चार धाम सर्किट पर चलेंगी प्रीमियम ट्रेनें, जानिए कितना है किराया

भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे (NCR) जोन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच जोड़ेगा। ट्रेनें इस महीने से संशोधित कोच के साथ संचालित चलेंगी।

इसके अलावा एनसीआर के यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें भी चलाने का फैसला किया गया है।

चलेंगी एक्स्ट्रा ट्रेनें

- उत्तर मध्य रेलवे कानपुर सेंट्रल से अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक (पूर्ण आरक्षित) त्योहार विशेष रेलगाड़ी का संचालन करेगा।
- कानपुर सेंट्रल से गाड़ी संख्या 01905 हर सोमवार 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक तक चलेगी।
- अहमदाबादा से गाड़ी संख्या 01906 हर मंगलवार दिनांक 26 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक चलेगी।
यात्रा के दौरान इस ट्रेन का ठहराव इटावा, टूण्डला, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी इन स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ेँः Festival Special Trains: भारतीय रेलवे ने त्योहार पर शुरू की कई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच
- ट्रेन संख्या 01803/01804 झांसी-लखनऊ-झांसी स्पेशल- इस ट्रेन में एक एसी चेयर कार और एक जनरल चेयर कार लगाए जाएंगे।
ये ट्रेन झांसी से ट्रेन 11 अक्टूबर से 31 नवंबर तक और लखनऊ से 12 अक्टूबर से 01 जनवरी 2022 तक चलेगी।
इस ट्रेन में दो स्लीपर अतिरिक्त कोच, थर्ड एसी- 01, एसी चेयर कार- 03, जनरल चेयर कार- 07 और नॉर्मल- 01 कोच जुड़ जाएगा।
- वहीं ट्रेन नंबर 02180/02179 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगरा फोर्ट, 09 अक्टूबर 31 दिसंबर तक चलेगी। इस ट्रेन में 1 एसी थर्ड टियर और 1 जनरल कोच जोड़े जाएंगे।
एक्स्ट्रा कोच जोड़ने के बाद इस ट्रेन में स्लीपर के 02, थर्ड एसी- 01, जनरल- 04, एसी चेयर कार- 02, जनरल चेयर कार- 09 कोच होंगे।
- इसके अलावा ट्रेन नंबर 02178/02177 मथुरा-हावड़ा-मथुरा स्पेशल (वीकली) ट्रेन में एक स्लीपर कोच जुड़ेंगे। ये ट्रेन मथुरा से 11 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जो 03 जनवरी 2022 तक चलेगी। वहीं हावड़ा से 15 अक्टूबर से लेकर 07 जनवरी 2022 तक चलेगी।
- ट्रेन नंबर 04976/04975 जो आगरा कैंट-हावड़ा-आगरा कैंट स्पेशल (वीकली) में भी एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है जो 06 जनवरी 2022 तक चलेगी। वहीं हावड़ा से 12 अक्टूबर से शुरू हो चुकी जो 4 जनवरी 2022 तक चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग