कई बार ट्रेनों के रद्द करने के पीछे खराब मौसम कारण होता है। बारिश, आंधी, तूफान आदि की वजह से भी बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है।
वहीं कानून व्यवस्था के चलते भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है। उसके समय में बदलाव भी किया जाता है। इसके साथ ही रेल की पटरियों के मरम्मत की वजह से भी कई बार ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया जाता है।