scriptIndigo flight bird hit 160 passengers going from Mangaluru to Dubai had a narrow escape | इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकराया, मंगलुरु से दुबई जा रहे 160 यात्रियों की जान बाल-बाल बची | Patrika News

इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकराया, मंगलुरु से दुबई जा रहे 160 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

locationनई दिल्लीPublished: May 25, 2023 03:51:19 pm

Indigo Mangaluru to Dubai Flight इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट मंगलुरु से दुबई जा रही थी। अचानक सभी यात्रियों की सांस सूख गई। इंडिगो के विमान से एक पक्षी से टकरा गया। पक्षी के टकराने के बाद विमान में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। और उड़ान रद्द करनी पड़ा।

indigo.jpg
इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकराया
इंडिगो एयरलाइंस की मंगलुरु से दुबई जाने वाली फ्लाइट ने मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे जैसे ही उड़ान भी वह एक पक्षी से टकरा गया। इस दुर्घटना की जानकारी होने पर विमान में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। और सभी दहशत में आ गए। इसके बाद उड़ान को तत्काल रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 8.30 की है। विमान उड़ान भरने को तैयार था उसी वक्त एक पक्षी विमान के एक पंख से टकरा गया।पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया। इसके बाद यात्रियों के लिए नई व्यवस्था की गई। बेंगलुरु से यात्रियों के लिए दुबई के लिए दूसरी फ्लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.