12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
INS Mormugao : भारतीय नौसेना में 18 दिसम्बर को शामिल होगा विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ
Play video

INS Mormugao : भारतीय नौसेना में 18 दिसम्बर को शामिल होगा विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 दिसंबर को स्वदेश निर्मित P-15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में 'मोरमुगाओ' को नौसेना में शामिल किया जाएगा। इससे भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में पहुंच बढ़ेगी। तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और चाकचौबंद होगी। 'मोरमुगाओ' विध्वंसक युद्धपोत को भारतीय नौसेना के 'वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो' ने डिजाइन किया है। और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई ने किया। आईएनएस मोरमुगाओ का नाम, पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। आईएनएस मोरमुगाओ की लंबाई 163 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर और वजन 7,400 टन है।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Dec 17, 2022