प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर के इस पूर्व शाही परिवार के साथ महल में नाश्ता किया, जहां प्रसिद्ध 'मैसूर पाक' और 'मैसूर मसाला डोसा' मेनू का हिस्सा थे। मैसूर में होने के कारण मेनू स्वाभाविक रूप से दक्षिण भारतीय था। प्रमोदा देवी वाडियार ने कहा, "मैसुरु में होने के कारण मेन्यू स्वाभाविक रूप से दक्षिण भारतीय होगा, साथ ही प्रधानमंत्री की अगर कोई प्राथमिकता होगी तो वो भी पेश किया जाएगा। यही नहीं, 'मैसूर पाक' जिसकी शुरुआत मैसुरु में हुई और मैसूर मसाला डोसा भी निश्चित रूप से मेन्यू का हिस्सा रहे।"