7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को थमा दी खर्चे की लिस्ट, लिया पाई-पाई का हिसाब

युवक ने अपनी प्रेमिका पर खर्च किए गए सभी चीजों की लिस्ट तैयार की। इस लिस्ट में पानी की बोतलों से लेकर चिप्स और अन्य स्नैक्स तक हर चीजों को शामिल किया गया था। चीन के सोशल मीडिया पर लड़के की ये डिटेल्ड ब्रेक अप लिस्ट जमकर वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 Jun 2022, 8:57 PM IST

आज के युवाओं में बहसबाजी और ब्रेकअप थोड़ा आम हो गया है। प्यार हो या रिश्ता, लड़ाई-झगड़े आते-जाते रहते हैं। लेकिन आज का युवा पहले बिना सोचे समझे प्यार में पड़ जाता है और फिर आसानी से रिश्ता खत्म कर लेते हैं। जिसके चलते उन्हें ब्रेकअप की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। दोस्ती के नाम पर शुरू हुआ प्यार का सफर आज के जमाने में इतना कमजोर है कि जरा सी बात पर टूट जाता है। वे एक-दूसरे के खिलाफ दावे करना शुरू कर देते हैं जिससे कभी-कभी हास्यास्पद हरकतें भी हो जाती हैं। ऐसा ही चीन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें लड़की को ब्रेकअप करने पर बड़ी सजा मिली है।

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप कर लिया। कहते है इंसान जब प्यार में पड़ जाता है तो वे खर्चे की परवाह नहीं करते, दिल से चाहने वाली प्रेमिका के ऊपर दिल खोलकर खर्चा करते है। लेकिन जब दिल टूटता है तो इस किए गए खर्चे का बड़ा अफसोस होता है। मगर इस चीनी प्रेमी ने जो किया उसे जानकर शायद आप भी चौंक जाएंगे।

ब्रेकअप के बाद इस प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एक 'ब्रेकअप बिल' भेजा, जिसने उसे चौंका दिया। इस बिल को देखकर शायद उस प्रेमिका को भी ब्रेकअप करने का पछतावा हो रहा होगा। ये शायद आपको मजाक लग रहा होगा, मगर उसने सच में ऐसा ही किया। युवक ने अपनी प्रेमिका पर खर्च किए गए सभी चीजों की लिस्ट तैयार की। इस लिस्ट में पानी की बोतलों से लेकर चिप्स और अन्य स्नैक्स तक हर चीजों को शामिल किया गया था। चीन के सोशल मीडिया पर लड़के की ये डिटेल्ड ब्रेक अप लिस्ट जमकर वायरल हो रही है। वैसे तो कई लोग उस युवक के इस व्यवहार को सही नहीं बता रहे, मगर कुछ लोग उसकी इस याददाश्त और रचनात्मकता की तारीफ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नई टनल के उद्घाटन के बाद किया कचरा साफ, दिया स्वच्छ भारत का संदेश, देखें वीडियो

खैर, इस जोड़े के ब्रेकअप का कारण क्या था ये तो नहीं पता चल पाया है, मगर ये जरूर पता चला कि इस युवक ने नियमित डेटिंग की तारीखें और समय के साथ-साथ प्रत्येक मुलाकात का डिटेल तक लिखी हुई थी। व्यक्ति द्वारा बनाई गई सूची में मामूली खर्चे भी सूचीबद्ध हैं। इसमें 2 पानी की बोतल और स्नैक्स की कीमत भी शामिल है। यही नहीं, लिस्ट में लड़की की मां जब बिमार पड़ी तब उस अस्पताल में भर्ती होने का खर्चा और मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के खर्चे सब कुछ शामिल था।

युवक ने इन सभी खर्चों की एक डिटेल सूची अपनी पूर्व प्रेमिका को भेजी है और मांग की है कि वह सभी खर्चों का भुगतान करे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शंघाई के रहने वाले शख्स का दावा है कि उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को डेट करते हुए कुल 9,000 अमेरिकी डॉलर खर्च किए। यानी उसने एक साल में लड़की के ऊपर एक साल के रिलेशन में 60,147,025 yuan खर्च किए। अगर आप इस करेंसी को भारतीय रकम में देखें तो यह रकम तकरीबन सात लाख रुपए बैठते हैं।

यह भी पढ़ें: खुद की शादी में आना भूल गए विधायक, इंतजार कर रही लड़की ने दर्ज कराई रिपोर्ट तो बोले - 'किसी ने बुलाया ही नहीं'