30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jahangirpuri Violence: दिल्ली पुलिस के शिंकजे में सोनू शेख, फायरिंग करने वाली पिस्टल बरामद, आज कोर्ट में पेशी

Jahangirpuri Violence: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा में सोनू शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनू पर हिंसा के दौरान फायरिंग करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस सोनू शेख को मंगलवार को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Apr 2022, 8:07 AM IST

Jahangirpuri Violence

Jahangirpuri Violence

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो नाबालिग को भी हिरासत लिया है। जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी सोनू शेख को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि उसने घटना के दौरान कुशाल चौक के पास अपनी पिस्तौल से फायरिंग की थी। आरोप है कि हिंसा के दौरान सोनू ने फायरिंग की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हांगीरपुरी हिंसा मामले में बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने पर पुलिस ने विहिप व बजरंगदल समेत कई हिंदू संगठनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आज रोहिणी कोर्ट में करेंगे पेश
आरोपी सोनू को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा। हिंसा की घटना के बाद सोनू शेख फरार चल रहा था। पुलिस पूछताछ करने के लिए सोनू के घर पहुंची थी, परिवारवालों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंकने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने सोनू शेख के भाई को गिरफ्तार कर लिया।

अत्याधुनिक पिस्टल बरामद
डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ने बताया कि आरोपी सोनू ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। हिंसा के दौरान उसने कुशाल चौक के पास पिस्तौल से गोली चलाई थी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ्तार सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस के पास से एक अत्याधुनिक पिस्टल मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


यह भी पढ़ें- Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर पथराव, आरोपियों के परिवारों ने पुलिस टीम पर फेंके पत्‍थर


गोली चलाने का वायरल हुआ था वीडियो
आपको बता दें कि जहांगीरपुरी के भीड़ भाड़ वाले इलाके में सोनू शेख ने फायरिंग की थी। वायरल हो रहे एक वीडियो में सोनू गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान आरोपी सोनू ने नीला कुर्ता पहन रखा है। आपको बता दें कि जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 24 लोग गिरफ्तार किया है।

VHP-बजरंग दल के खिलाफ FIR
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तमाम हिंदू संगठनों ने शोभयात्रा के लिए पुलिस से इजाजत नहीं ली थी। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया है।