
Jahangirpuri Violence: CCTV footage hints at pre-planned conspiracy
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उपद्रवियों द्वारा हमले की पूर्व तैयारी का पर्दाफ़ाश हुआ है। ये वीडियो हिंसा से एक दिन पहले की है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर हिंसा के पीछे के सजिशकर्ताओं की जांच में जुटी है।
ये सीसीटीवी फुटेज 15 अप्रैल रात करीब 2 बजकर 11 मिनट की है जिसमें कुछ लोगों को हमले के लिए लाठियां इकट्ठी करते हुए साफ देखा जा सकता है। इससे पुलिस को लीड मिल गई है कि शोभायात्रा के दौरान हिंसा कि साजिश पहले से ही तैयार थी। अब पुलिस इस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की भी पहचान करने में जुट गई है और इस साजिश के पीछे के दूसरे एंगल को भी देख रही है।
सूत्रों के मुताबिक जब कुछ लोग हिंसा की साजिश रच रहे थे तब स्थानीय लोगों ने उनका विरोध भी किया था जिसके बाद मामूली झड़प भी हुई थी। पुलिस अब स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
वहीं, इस हिंसा के पीछे के मास्टरमाइंड अंसार की नई फोटो भी सामने आई जो बंदूक के साथ दिखाई दे रहा है। इस हिंसा को लेकर आशंका जताई जा रही है कि सिर्फ एक मिस्ट्री कॉल ने दिल्ली में हिंसा भड़का दी थी जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
बता दें दिल्ली में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी। रास्ते में विवाद होने पर पत्थरबाजी की गई जिससे हिंसा भड़क गई। इस हिंसामें 8 पुलिसकर्मी समेत 9 लोग जख्मी हुए हैं। अब तक इस मामले में आरोपी आँसार समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़े - दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर पथराव, आरोपियों के परिवारों ने पुलिस टीम पर फेंके पत्थर
Updated on:
19 Apr 2022, 5:48 PM IST
Published on:
19 Apr 2022, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.