30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का सक्रिय आतंकी गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार

Jammu Kashmir करीब तीन महीने की तलाशी के बाद लश्कर का वांटेड आतंकी सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ा है। दरअसल पुलिस के मुताबिक उन्हें तीन महीने पहले ही इस बात का पता चला कि हाफिज आतंकियों के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर के तौर पर काम कर रहा है। इससे पहले कि वे उसे गिरफ्तार करते वह लापता हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Nov 2021, 12:24 PM IST

Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में आतंकियों की नापाक साजिशें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि सेना और सुरक्षाबलों ने इन साजिशों को लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बीच दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग ( Ananthnag ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां वहादान इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दूसरे धड़े द रजिस्टेंस फ्रंट ( TRF ) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हाफिज अब्दुल्ला मलिक ( Hafiz abdullah Malik ) निवासी गंजीपोरा के रूप में हुई है। मौके पर सुरक्षाबलों ने जहां उसके कब्जे से एक पिस्तौल और उसके सात राउंद बरामद किए। बाद में उसके बताए ठिकाने से एक एके-47, दो मैगजीन, चालीस राउंद भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ेँः पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती को फिर किया नजरबंद, शोपियां जाने की थी योजना, पुलिस ने बंद किए घर के मेन गेट

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, करीब तीन महीने की तलाशी के बाद हाफिज उनके हत्थे चढ़ा है। दरअसल पुलिस के मुताबिक उन्हें तीन महीने पहले ही इस बात का पता चला कि हाफिज आतंकियों के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर के तौर पर काम कर रहा है।

इससे पहले कि वे उसे गिरफ्तार करते वह लापता हो गया। इसके बाद से ही हाफिज की तलाश जारी थी।
25 सितंबर को उन्हें यह सूचना मिली कि हाफिज टीआरएफ का सक्रिय आतंकी बन गया है। सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि हाफिज ऐशमुक्काम के वहादान इलाके में छिपा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी और सेना के 3RR बटालियन का संयुक्त दल वहादान इलाके में पहुंचा। यहां पर हाफिज की तलाश शुरू हो गई।

जब सुरक्षाबलों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्तौल व उसके राउंछ बरामद हुए।
पूछताछ करने पर हाफिज ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने कुछ हथियार काट्सू के जंगलों में भी छिपा रखे हैं।

यह भी पढ़ेँः Jammu Kashmir: आतंकियों के निशाने पर सिक्योरिटी कैंप, फिदायीन हमले की आशंका

हाफिज की बताई जगह पर एक गश्ती दल भेजा गया, जहां से तलाशी के दौरान एक एके-47, उसकी दो मैगजीन व 40 राउंड मिले।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन हथियारों की मदद से आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हाफिज भी किसी हमले की फिराक में आया था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि हाफिज से टीआरएफ और लश्कर से संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग