30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: शाह के दौरे के बीच शोपियां में एक नागरिक की हत्या, पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान समेत तीन घायल

Jammu Kashmir घाटी में आतंकियों की नापाक हरकतें थमने की नाम नहीं ले रही हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बीच भी आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां शोपिया इलाके में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमला करने के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Oct 2021, 11:46 AM IST

Jammu Kashmir

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) के दौरे के बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के शोपियां इलाके में अज्ञात लोगों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शोपिया के जैनापोरा इलाके के बाबापोरा की है। शख्स पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की और भाग गए।

वहीं एक अन्य घटना में पुंछ इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। आतंकी जिया मुस्तफा को भी चोटें आईं हैं. पुलिस ने बताया है कि भारी गोलीबारी के कारण मुस्तफा को भाटा दुरियन से निकाला नहीं जा सका है।

यह भी पढ़ेँः Amit Shah In Jammu Kashmir: अमित शाह IIT जम्मू में रिसर्च सेंटर का करेंगे उद्घाटन, जानिए पूरा शेड्यूल

घाटी में आतंकियों की नापाक हरकतें थमने की नाम नहीं ले रही हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बीच भी आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां शोपिया इलाके में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमला करने के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए हैं।

वहीं पुंछ में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो और सेना का एक जवान और एक आतंकी घायल हुआ है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के भाटा दुरियां वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है।

यह भी पढ़ेंः Amit Shah In Jammu Kashmir: शहीद इंस्पेक्टर परवेज अहमद के घर पहुंचे शाह, परिवार को सौंपे सरकारी नौकरी के कागज

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान जब टीम भाटा दुरियन में ठिकाने के पास पहुंची, तो आतंकवादियों ने अचानक पुलिस और सेना के जवानों की संयुक्त टीम पर फिर से गोलियां चलाईं।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में आतंकवाद विरोधी अभियान का आज 14 वें दिन है।