29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्‍हा ने बिना नाम लिए फारुख अब्‍दुल्‍ला पर साधा निशाना, कहा- आने वाले दिनों में की जाएगी कार्रवाई

'पुलिस स्मृति दिवस' कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने बिना नाम लिए फारुख अब्‍दुल्‍ला पर जमके निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में कानून के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 21 Oct 2022, 1:13 PM IST

jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-targeted-farooq-abdullah-without-naming-said-action-will-be-taken-in-coming-days.jpg

Jammu-Kashmir: LG Manoj Sinha targeted Farooq Abdullah without naming, said- action will be taken in coming days

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने 'पुलिस स्मृति दिवस' कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर हमें पैनी नजर रखकर और उनसे सख्ती से निपटने की जरूरत है। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्या को सही ठहरा रहे हैं, जिन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।" इसके साथ ही LG मनोज सिन्‍हा ने कहा "अगर कोई अपनी बयानबाजी या कृत्यों से देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करेगा तो देश के कानून के तहत सभी पर आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।"

इससे पहले कश्मीरी पंडित की हत्या के बारे में पूछे जाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कहा कि "जब तक इंसाफ नहीं होगा तब तक बंद नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा था।

यह भी पढ़ें: कश्मीरी पंडित की हत्या पर फारुख अब्दुल्ला ने BJP पर साधा निशाना, कहा- अब मौतें क्यों हो रही हैं? इसका जिम्मेदार कौन है?

सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि
'पुलिस स्मृति दिवस' के मौके पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ड्यूटी के दौरान अपने जीवन का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर में हुर्रियत ऑफिस में की तोड़फोड़, कश्मीरी पंडितों की हत्या के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

लगातार टारगेट करके हत्याएं कर रहे आतंकी, सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियान किया तेज
जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार टारगेट करके कश्मीरी पंडितों और गैर कश्मीरियों की हत्याएं कर रहे हैं। वहीं सेना के जवान भी घाटी में आतंकियों का सफाया कर रहे हैं, जिसके कारण आए दिन आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ हो रही है। हाल के दिनों में जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में बढ़ोतरी हुई है, जिसका प्रमुख कारण सुरक्षा बल के जवानों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए हैं।