2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में पत्रकार फहाद शाह गिरफतार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को पत्रकार फहाद शाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि फहाद शाह ने सोशल मीडिया पर एंटी नेशनल कंटेंट पोस्ट किया था। आरोप है कि फहाद आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था। फहाद शाह द कश्मीर वाला न्यूज पोर्टल के संपादक हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 5 Feb 2022, 7:34 AM IST

Jammu Kashmir Police Arrested Journalist Fahad Shah

Editor-in-Chief 'The Kashmir Walla' Journalist Fahad Shah:

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को पत्रकार फहाद शाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि फहाद शाह ने सोशल मीडिया पर एंटी नेशनल कंटेंट पोस्ट किया था। आरोप है कि फहाद आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था। फहाद शाह द कश्मीर वाला न्यूज पोर्टल के संपादक हैं।


पुलवामा जिले की पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, कुछ फेसबुक यूजर्स और न्यूज पोर्टल, जनता के बीच भय पैदा करने के लिए आपराधिक इरादे से तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट को प्रकाशित कर रहे थे। पुलिस का कहना है की फहाद के द्वारा पोस्ट की गई चीजें जनता को उकसाने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए अपलोड की गई थी।

पुलिस ने कहा कि उनके द्वारा संज्ञेय अपराधों को ध्यान में रखकर पुलवामा पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत संख्या 19/2022 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।


यह भी पढ़ें-UP Assembly Elections 2022: "सीएम योगी को वापस उत्तराखण्ड भेजा जाएगा", आगरा में बोले अखिलेश यादव

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ट्विटर पर कहा, ‘सच्चाई के लिए खड़े होना देशद्रोही समझा जाता है। एक गहरी असहिष्णु और सत्तावादी सरकार को आईना दिखाना भी राष्ट्र विरोधी है। फहद का पत्रकारिता कार्य अपने लिए बोलता है और भारत सरकार के लिए अनुपयुक्त जमीनी वास्तविकता को दर्शाता है। आप कितने फहद को गिरफ्तार करेंगे?”

(खबर अभी अपडेट की जा रही है)


यह भी पढ़ें-Punjab Election 2022: सिद्धू के फिर दिखे बागी सुर, कहा- ऊपर बैठे लोग चाहते हैं कठपुतली सीएम

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय