22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार लड़कियों-महिलाओं को छेड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही- जमुई घटना पर बोले भाई वीरेंद्र

Jamui Incident Bhai Virendra: जमुई घटना पर भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक घटना है, दोषियों को जल्द सजा मिले।
2 min read
Google source verification

जमुई

image

Saurabh Mall

Sep 22, 2026

rjd bhai virendra ucc row

RJD विधायक भाई वीरेंद्र (सोर्स- ANI)

RJD MLA Bhai Virendra Jamui Incident: बिहार के जमुई में सामने आई घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ (बदसलूकी) मामले पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

आगे उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में जल्द संज्ञान लेने और दोषियों को सजा दिलाने की अपील की। RJD विधायक ने कहा कि जब तक ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कानून का डर मजबूत नहीं होगा।

जेडीयू ने दी प्रतिक्रिया

वहीं इस मामले पर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा- ‘तेजस्वी यादव हर दिन कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। बिहार के लोग भी अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। हां यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वहां परिवार वालों ने भी शिकायत दर्ज कराने में देरी की, लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक ने उन लोगों को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन कुछ लोग अभी भी फरार हैं, लेकिन वीडियो फुटेज के आधार पर, जैसे ही पुलिस को वायरल वीडियो मिला, उन्होंने उससे सभी की पहचान कर ली। पुलिस लगातार ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। लेकिन पुलिस के साथ जनता का सहयोग भी बहुत जरूरी है…कि जहां भी ऐसी घटनाओं की जानकारी मिले, वे पहल करें और हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें।’

जमुई छेड़छाड़ मामला: जानिए किसने क्या कहा…?

बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यादव ने कहा कि परिवारों को बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिकता भी सिखानी चाहिए। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की। दूसरी ओर, राहुल गांधी ने घटना को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। जबकि RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

बता दे ये पूरा मामला बिहार के जमुई का है।

जहां 10वीं कक्षा के दो छात्रों के साथ छेड़छाड़ हुई। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया गया कि 19 सितंबर को दोनों छात्र कोचिंग से लौट रहे थे। इसी दौरान जमुई-लखीसराय सीमा के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। वीडियो में छात्रों को घेरकर उनके साथ गलत व्यवहार करते हुए दिखाया गया। आरोप है कि लड़की से छेड़छाड़ की गई। वहीं, छात्र के साथ मारपीट की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। आरोपियों पर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग