21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमुई वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार को घेरा, पूछा- ‘शाम 7 बजे कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?’

Rahul Gandhi: जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार से सवाल किए हैं। अब तक आरोपियों पर कार्रवाई न होने को लेकर भी नाराजगी जताई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Sep 21, 2026

Rahul Gandhi, Jamui News, Jamui Viral Video,

राहुल गांधी (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Rahul Gandhi on Jamui Viral Video: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर घटना 19 सितंबर की है तो आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में बिहार सरकार से यह भी पूछा कि शाम करीब 7 बजे एक लड़की सार्वजनिक सड़क पर सुरक्षित क्यों नहीं है। उन्होंने घटना को महिलाओं के खिलाफ हिंसा और पितृसत्तात्मक सोच से जोड़ते हुए सरकार से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ POCSO के तहत कार्रवाई होनी चाहिए और मामले में जल्द न्याय मिलना चाहिए।

क्या है जमुई का पूरा मामला?

यह मामला जमुई टाउन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना 19 सितंबर की शाम की है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्र और छात्रा स्कूटी से मड़वा पहाड़ इलाके में गए थे। लौटते समय रास्ते में कुछ युवकों के एक ग्रुप ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद छात्रा के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और छात्र के साथ मारपीट की गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।

वायरल वीडियो में उन लड़कों का ग्रुप दोनों छात्रों को घेरता नजर आता है। छात्रा उनसे जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है। वीडियो में एक युवक छात्रा के साथ अनुचित तरीके से व्यवहार करता और उसे खींचने की कोशिश करता नजर आता है। छात्र भी बीच-बचाव करता दिखाई देता है जिसके बाद उसके साथ भी मारपीट की जाती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

पुलिस ने की पीड़ितों की पहचान

जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों नाबालिगों की पहचान कर ली है। उनके बयान भी लिए गए हैं। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान शुरू की और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।