28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंडः दुमका कांड पर सीएम हेमंत सोरेन का बयान, आरोपी को जल्द सजा मिलेगी

दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले के रहने वाले शाहरुख ने अंकिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। पांच दिन तक जिदंगी की जंग लड़ रही अंकिता की रविवार को मौत हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरोने से भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द सजा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Aug 2022, 2:47 PM IST

Jharkhand Ankita Died After Five Days Treatment Funeral Procession Imposed Section 144 In Dumka

Jharkhand Ankita Died After Five Days Treatment Funeral Procession Imposed Section 144 In Dumka

दुमका की रहने वाली अंकिता आखिरकार पांच दिन तक जिंदगी से लड़ रही अपनी जंग हार गई। सोमवार को तनाव के बीच अंकिता की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंकिता की मौत से इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल है। लिहाजा पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में धारा 144 भी लागू कर दी है। दरअसल अंकिता की मौत की खबर दुमका पहुंचते ही आक्रोशित लोग सड़क पर निकल आए। इन गुस्साए लोगों ने दुमका टॉवर चौक जाम कर दिया और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, आरोपी को जल्द सजा मिलेगी।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं। दुमका की घटना ह्दयविदारक है। सीएम सोरेन ने कहा कि, आरोपी को जल्द सख्त सजा दी जाएगी।


सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंकिता की अर्थी को घर से निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दुमका के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

हालांकि शहर का माहौल ना बिगड़े इसके लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारी पहले से ही कर ली थी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया वहीं धारा 144 भी लागू है।

यह भी पढ़ें - झारखंड में भी 'ऑपरेशन लोटस' का डर, महागठबंधन के विधायकों ने इस राज्य के लिए बांधे बोरिया-बिस्तर


दरअसल दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले के रहने वाले शाहरुख ने अंकिता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। ये घटना 23 अगस्त की है। सुबह चार बजे शाहरुख ने अंकिता के साथ यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

शाहरुख इसलिए अंकिता को जलाया क्योंकि अंकिता ने उससे फोन पर बात करने से इंकार कर दिया था। घर में उस वक्त अंकिता के दादा-दादी, उसके पिता और उसका छोटा भाई मौजूद था। जबतक अंकिता को पता चलता है तबतक को वो आग की लपटों से घिर चुकी थी। उसने आंगने में रखी पानी की बाल्टी भी खुद पर पलटी लेकिन तब तक काफी हद तक जल चुकी थी।

इसके बाद बुरी तरह से जली अंकिता को दुमका मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां से उसे रांच रिम्स रेफर किया गया।


अंकिता के साथ हुए इस जघन्य अपराध के बाद अंकिता के परिवारवालों ने हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।


इस मामले को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। भाजपा का आरोप है कि जिस दिन हेमंत सोरेन पिकनिक मना रहे थे उसी रात अंकिता की मौत हो गई। इस घटना के बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि, वोट बैंक और तुष्टीकरण का नतीजा है झारखंड की बेटी अंकिता की नृशंस हत्या हुई। उन्होंने कहा कि, झारखंड की जनता इस तालिबान समर्थक सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

यह भी पढ़ें - झारखंडः दुमका में एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग