11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में JLKM ने 8 और प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, जानिए किस-किस को मिला टिकट

Jharkhand Assembly Election: ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ (जेएलकेएम) ने गुरुवार को आठ विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Oct 2024, 9:55 PM IST

Jharkhand Assembly Election: ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ (जेएलकेएम) ने गुरुवार को आठ विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में छह और दूसरी लिस्ट में 14 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था। पार्टी ने देवेंद्र नाथ महतो को रांची की सिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में रांची सीट से प्रत्याशी थे और 1.32 लाख वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। देवेंद्र नाथ महतो इस सीट पर आजसू पार्टी के प्रमुख और मौजूदा विधायक सुदेश कुमार महतो को चुनौती देंगे।

जेएलकेएम ने जारी की तीसरी लिस्ट

जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के हस्ताक्षर से जारी तीसरी लिस्ट के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला सीट से रामदास मुर्मू, पोटका से भागीरथ हांसदा, जमशेदपुर पूर्वी से तरुण कुमार डे, गोड्डा जिले की महगामा सीट से जवाहर लाल यादव, पोड़ैयाहाट सीट से प्रवीण कुमार महतो, रांची की कांके सीट से फुलेश्वर बैठा और दुमका जिले की जरमुंडी सीट से राजीव यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Congestion Tax: अब दिल्ली में घुसते ही लगेगा टैक्स? जानें Odd-Even के बाद क्या प्लानिंग ला रही है आतिशी सरकार

जेएलकेएम को हाल ही में मिली मान्यता

झारखंड की राजनीति में हाल के वर्षों में भीड़ जुटाने वाले नेता के रूप में उभरे जयराम कुमार महतो ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 में से आठ सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें छह सीट पर इसके उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। कुल मिलाकर पार्टी को लगभग साढ़े आठ लाख वोट मिले थे। जेएलकेएम को हाल में भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता दी है।

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi को Salman Khan ने दी बड़ी चुनौती, 'माना आप बहुत ताकतवर हो लेकिन क्या अपने लोगों को…'

पार्टी ने अब तक 28 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

पार्टी ने अब तक कुल 28 सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। आरक्षित सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर पार्टी की ओर से प्रत्याशी ओबीसी या अल्पसंख्यक कैटेगरी से आते हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। जयराम महतो ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।