Jharkhand Maiyan Samman Yojana: झारखंड के CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंईयां सम्मान योजना में हो रहे घोटाले की गड़बड़ी पकड़ी है। लातेहार जिले में हुई जांच में 42432 अपात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ लेते हुए पाया गया। दरअसल लाभ उठा रही महिलाएं संपन्न परिवार से हैं और अच्छे पेशे वाली हैं। इनमे शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, पेंशनधारियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं और संविदा कर्मियों ने भी योजना का अनुचित लाभ उठाया।