बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हम तैयार हैं, 5 जनवरी तक विधानसभा की मियाद पूरी हो रही है, तो उससे पहले यहां चुनाव होना था, लेकिन JMM घबरा गई है। हेमंत सोरेन, सोरेन डायनेस्टी के आखिरी युवराज साबित होंगे। JMM की करारी हार होगी। हम चुनाव के लिए तैयार हैं और वे लोग चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं जिन्हें हार का डर सता रहा है।