
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Jharkhand Election Exit Poll: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों (Jharkhand Assembly Election) पर मतदान समाप्त हो गया है। इन सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा। दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll) सामने आए है। ज्यादातर एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए (NDA) की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। लेकिन एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे में प्रदेश में एक बार फिर INDIA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। यहां इंडिया गठबंधन को 53 और एनडीए को 25 और अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं। जैसे ही एग्जिट पोल सामने आए है दूसरी तरफ नेताओं की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई है।
जामताड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन (Sita Soren) ने कहा मैं लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, यहां 5 साल तक शासन करने वाली सरकार ने लोगों को सिर्फ धोखा दिया। पहले उन्होंने युवाओं को धोखा दिया और अब वे महिलाओं को धोखा देने जा रहे हैं। लेकिन झारखंड की महिलाओं ने तय कर लिया है कि रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए सभी को एकजुट रहना होगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) ने कहा झारखंड में हमसे बड़ा सर्वे और कौन हो सकता है। 3 महीने हमने झारखंड में जनता की आंखों में परिवर्तन की ललक देखी है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि जनता ने झारखंड की तकदीर बदलने के लिए NDA को वोट किया है और शानदार बहुमत के साथ हम सरकार बनाने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के एग्जिट पोल पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह (RP Singh) ने कहा महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में भाजपा-NDA को लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत अधिक होना चाहिए था। उम्मीद है कि दोनों राज्यों में अंतिम मतदान 70% से अधिक होगा।
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा एग्जिट पोल और एक्जैक्ट पोल में बहुत अंतर होता है। पिछले दिनों जिस तरह की चीजें आई हैं उससे एग्जिट पोल का प्रभाव नहीं रह गया है। हम जानते हैं कि एग्जिट पोल और एक्जैक्ट पोल में बहुत अंतर है, हमें एक्जैक्ट पोल पर विश्वास है। जनता पर विश्वास है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, 23 तारीख को जनता का जो भी निर्णय होगा वह हमें स्वीकार होगा।
रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा हम एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करते। हम इन आंकड़ों से बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते। लोगों ने INDIA गठबंधन को बहुमत दिया है। जिस तरह लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है उससे साफ है कि हमारी सरकार बन रही है। उनके(भाजपा) वोटर तो निकले ही नहीं हैं, JMM-INDIA गठबंधन के वोटरों ने वोट किया है। हमें एग्जिट पोल पर बिल्कुल भरोसा नहीं हैं। हमें पता है कि झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार आएगी।
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा, इस चुनाव में भाजपा और NDA को बढ़त है और 51+ सीटें लाकर भाजपा, NDA की सरकार बनेगी... वे (JMM) सफल नहीं होंगे... हम कभी भी मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं, 23 तारीख को नतीजे आने के बाद विधायक दल की बैठक होगी और नेता चुना जाएगा।
Published on:
20 Nov 2024 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
