23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बेटा, अब पिता दे रहे सफाई

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का 19 वर्षीय बेटा बीते शनिवार देर शाम रिम्स और पारस अस्पताल पहुंचा। एकदम अपने पिता के स्टाइल में मरीजों व तीमारदारों से बात करने लगा। यही नहीं, उसने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी भी ली। मामला तूल पकड़ने पर मंत्री इरफान अंसारी अपने बेटे के बचाव में कूद गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 20 Jul 2025, 11:16 AM IST

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष (फोटो: IANS)

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष (फोटो: IANS)

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री व जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (Jharkhand Health Minister Irfan Ansari) का बेटा शनिवार देर शाम रिम्स (RIMS) अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का 19 साल का बेटा कृष (Krish) मंत्री व अफसर की स्टाइल में औचक निरीक्षण करने लगा। उसके साथ मौजूद युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद से झारखंड की सियासत गरमा गई।

शनिवार देर शाम कृष ने रिम्स अस्पताल में मौजूद मरीजों व तीमारदारों से पूछा, 'क्या कोई तकलीफ है आपको। कृष के यह कहते ही उसके साथ आए युवकों ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि कोई तकलीफ है तो बताइए, मंत्री जी का बड़ा लड़का आए हुए हैं। किसी को भी कोई दिक्कत हो रही हो तो सर को डिटेल दे दीजिएगा। कृष ने मरीजों से कहा कि तकलीफ डिटेल में बताइए, डायरेक्टली बात करेंगे। इसके बाद कृष अपने साथियों के साथ पारस अस्पताल पहुंचा। यहां एक मरीज के बिल को देखकर बोला कि ये चार्जेज तो इनवैलिड है।

बेटे के बचाव में आए मंत्री इरफान

मामला तूल पकड़ने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान आया है। अंसारी ने अपने बेटे की हरकत का बचाव करते हुए कहा कि उनका बेटा कृष न तो किसी अस्पताल का निरीक्षण करने गया था, न ही नेतागिरी करने के लिए। वह केवल अपने शिक्षक के बीमार पिता का हालचाल जानने के लिए रिम्स गया था। बता दें कि कृष अंसारी उत्तराखंड में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह अभी छुट्टी पर घर आया हुआ है।

लोकतंत्र नहीं पारिवारिक राज तंत्र है ये

बीजेपी ने इस मामले पर कहा कि झारखंड में लोकतंत्र नहीं, पारिवारिक राज का नया संस्करण चल रहा है। हेमंत सरकार में राजनीति के नए मानदंड स्थापित हो रहे हैं। भाजपा ने पूछा कि क्या ब स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे? वित्त मंत्री के पुत्र बजट की फाइलें देखेंगे? शिक्षा मंत्री के पुत्र शिक्षकों की हाजिरी चेक करेंगे? झारखंड की जनता को बताना होगा कि आखिर सरकार कौन चला रहा है। मंत्री व विधायक या उनके वारिस।

कृष मासूम बच्चा नहीं

भाजपा ने कहा कि इरफान अंसारी खुद घर में बैठकर अपने बेटे को अस्पतालों का निरीक्षण करने भेज रहे हैं। मंत्री अंसारी ने जिस तरह से अपने बेटे का बचाव किया है, इससे साफ पता चलता है कि उसने सारा काम मंत्री के कहने पर किया है। जो लड़का छात्र नेता के रूप में अपना खुद का पोस्टर लगवाता हो, अपनी टोली के साथ जनता को पिता के पद का धौंस दिखाता हो, उसे मासूम बच्चा नहीं समझा जा सकता है।