30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2011 में लिखे आर्टिकल को लेकर PhD छात्र को UAPA के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 दिनों में होने वाली थी शादी

कश्मीर विश्वविद्यालय का 39 वर्षीय अब्दुल आला फाजिली नाम का एक छात्र फार्मास्युटिकल विज्ञान में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा है। उस छात्र को 11 साल पहले लिखे गए एक लेख के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Apr 2022, 1:02 PM IST

2011 में लिखे आर्टिकल को लेकर PhD छात्र को UAPA के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 दिनों में होने वाली थी शादी

2011 में लिखे आर्टिकल को लेकर PhD छात्र को UAPA के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 दिनों में होने वाली थी शादी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पीएचडी छात्र को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की हाल ही में बनाई गई राज्य जांच एजेंसी ने रविवार को एक पीएचडी छात्र को गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया। पीएचडी छात्र को उसके द्वारा लिखे गए एक लेख के लिए गिरफ्तार किया गया है जो 11 साल पहले एक ऑनलाइन मैगज़ीन में प्रकाशित हुआ था।

पीएचडी छात्र का नाम फाजिली बताया जा रहा है, वह कश्मीर विश्वविद्यालय का छात्र है और फार्मास्युकिटल विज्ञान में डॉक्टरेच की पढ़ाई कर रहा है। फाजिल पर आरोप लगाए कए हैं की उसने 6 नवंबर 2011 को ऑनलाइन पत्रिका 'द कश्मीर वाला' में प्रकाशित लेख अत्यधिक उत्तेजक, देशद्रोही और जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने वाला था।

फाजिली की 15 दिनों में शादी होने वाली थी। वह मार्च 2021 तक पांच साल के लिए UGC मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप का प्राप्तकर्ता है। फाजिली 2016 के सड़क विरोध प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आया था जब उसने नागरिक प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए कई टेलीविजन कार्यक्रमों में भाग लिया था। पांच साल पहले उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें: नेशनल चैंपियनशिप खेलने जा रहे तमिलनाडु के टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी डी विश्वा की एक्सीडेंट में मौत, देश के लिए जीते थे कई पदक

स्टेट इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (SIA) के अधिकारियों ने पीएचडी छात्र अब्दुल आला फाजिली, 'द कश्मीर वाला' के संपादक फहद शाह, और मैगज़ीन कार्यालय परिसर में छापेमारी कर तलाशी ली। SIA ने कहा कि तलाशी देशद्रोही लेख के लिए फाजिली, फहद शाह और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में थी। द कश्मीर वाला के संपादक फहद शाह पहले से ही जेल में हैं।

यह भी पढ़ें: कुरान जलाने को लेकर दंगों की आग में जल रहे स्वीडन के कई शहर, चौथे दिन भी जारी रही हिंसा

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़