2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंझावला केस: अंजलि के घर में चोरी, परिजन बोले- यह निधि की साजिश, पुलिस पर भी सवाल

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस की मृतका अंजलि के घर चोरी की सनसनीखेज खबर सामने आई है। अंजलि के घर चोरी से मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अंजलि के परिजनों ने निधि, पुलिस और अन्य आरोपियों पर साजिश का शक जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Jan 2023, 2:19 PM IST

anjali_death_case_thief.jpg

Kanjhawala Case Theft in Anjali's house, Family says its conspiracy of Nidhi and other Accused

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस में सोमवार को एक और नया मोड़ आ गया है। कंझावला केस की मृतका अंजलि के घर में चोरी की वारदात हुई है। जिसके बाद उसके परिजनों ने निधि (हादसे के समय अंजलि के साथ रही उसकी दोस्त) के साथ-साथ अन्य आरोपी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मिली जानकारी के अनुसार करन विहार स्थित अंजलि के घर चोरी की वारदात हुई है। रात में अंजिल के घर पर कोई नहीं था। एक पड़ोसी ने देखा कि घर के बाहर लगा बल्ब बंद है और घर का दरवाजा खुला है। पड़ोसी ने अंजलि के परिजनों को चोरी की वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कि घर के कुछ सामान गायब है। चोरी के इस मामले में पुलिस अभी तक कोई ब्योरा नहीं दे पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने अंजलि के परिवार के सदस्यों को सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे उनके घर में लूट की सूचना दी। घर का ताला टूटा हुआ था और कई सामान गायब थे।


मामले की जांच के बीच घर में चोरी से उठ रहे सवाल

इधर मामले की जांच के बीच अंजलि के घर में हुई चोरी को परिजनों ने निधि की साजिश बताया। परिजन का आरोप है कि वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते आठ दिन से पुलिस हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?
हो ना हो इसमें पुलिस वालों की भी मिलीभगत होगी।


अंजलि के परिजन बोले- यह निधि की साजिश


अंजलि के परिवार की एक सदस्य अनु ने कहा कि पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था। यह निधि की साजिश है। वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। पुलिस 8 दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी? इधर चोरी की सूचना मिलने पर अमन विहार थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें - कंझावला केस: चश्मदीद गवाह अंजलि की सहेली ने बताई उस रात की पूरी कहानी


मामले में सात आरोपी गिरफ्तार


1 जनवरी को, अंजलि और निधि रोहिणी के एक होटल में पार्टी के बाद घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी मारुति बलेनो कार से टक्कर हो गई। निधि को मामूली चोटें आईं, लेकिन अंजलि कई किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटती चली गई। इससे पहले, पुलिस ने निधि का धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किया था और घटना की चश्मदीद गवाह बनाया। पुलिस ने सात आरोपियों आशुतोष, अंकुश खन्ना, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। अंकुश को हाल ही में कोर्ट ने जमानत दी थी।

यह भी पढ़ें - कंझावला केस में बड़ा दावा: अंजलि नहीं, निधि की ID से होटल में बुक हुए थे रूम