3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंझावला केस में बड़ा दावा: अंजलि नहीं, निधि की ID से होटल में बुक हुए थे रूम, दोस्त ने उठाए सवाल

कंझावला कांड में अंजलि की मौत का मामला जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। सुलझने की जगह और उलझता जा रहा है। इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Jan 2023, 8:03 AM IST

kanjhawala-incident-anjali

kanjhawala-incident-anjali

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में अंजलि नाम की लड़की की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। बीते एक सप्ताह से पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। दिल दहला देने वाली वारदात को लेकर हर रोज नए नए खुलासे हो रहे है। अंजलि की मौत के दो दिन बाद उसकी दोस्त निधि सामने आई और नए खुलासे किए। अब मृतका अंजलि का एक और दोस्त सामने आया है। अंजलि के दोस्त नवीन ने उस रात को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।


नए दावे और पुलिस की बदलती थ्योरी से अंजलि की मौत के मामले का सच सामने आने की बजाय तस्वीर और उलझती जा रही है। अंजलि की मौत के मामले में निधि के बयानों के बीच अब अब अंजलि का एक दोस्त नवीन भी मीडिया के सामने आकर नए खुलासे कर सभी को चौंका दिया है।


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, नवीन ने निधि के बयान, खुलासे पर सवाल उठाते हुए सच्चाई सामने लाने के लिए कॉल डिटेल्स निकलवाने के लिए कहा है। नवीन ने निधि के दावों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उसने कहा कि अंजलि ने शराब पी रखी थी लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात नहीं आई है।


निधि ने बोला होटल में हमने बस एक रूम बुक किया था और वह भी अंजलि की ID से। अब नवीन ने इस दावे को भी खारिज कर दिया है। मीडिया के सामने आए नवीन ने अब खुलासा किया है कि होटल में दो कमरे बुक हुए थे और वो भी अंजलि नहीं बल्कि निधि की ID से। नवीन ने अब तक सामने आए दावों और खुलासों को लेकर भी सवाल खड़े किए है।

यह भी पढ़ें- कंझावला केस में छठी गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा अंजलि को 12 KM तक घसीटने वाली कार का मालिक


अंजली का दोस्त नवीन पहली बार कैमरे के सामने आया है। उसने बताया कि टीवी के जरिए इस घटना की जानकारी मिली। हम नए साल पर पार्टी कर रहे थे। उसने निधि और अंजलि के बीच झगड़े की बात भी बताई। उसने बताया कि निधि और अंजलि में पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें- कंझावला केसः पुलिस ने सभी आरोपियों की कराई मेडिकल जांच, जानिए क्या है कारण