30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरंग दल पर कांग्रेस का यू टर्न, चिदंबरम बोले- हमने बैन की बात नहीं की

Karnataka Assembly elections 2023 : कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया था। इसके बाद पुरे देश में सियासी तूफान खड़ा हो गया था। अब "बजरंग दल विवाद" पर कांग्रेस ने यु-टर्न ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 7 May 2023, 4:18 PM IST

pc.jpg

karnataka assembly elections 2023 : कर्नाटक चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने जैसी घोषणा करके चौतरफा घिर चुकी कांग्रेस ने अब यू-टर्न ले लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में यह नहीं कहा गया है कि संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। केवल निर्णायक कार्रवाई का वादा किया गया है, जो नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के लिए एक चेतावनी है। पी चिदंबरम ने बजरंग दल की तुलना 'बजरंगबली' से करने पर भी सवाल उठाया है। चिदंबरम ने भरोसा जताया कि राज्य के लोग अपने दिमाग से सरकार चुनेंगे।

पी चिदंबरम ने बीजेपी को निशाने पर लिया

पी चिदंबरम ने कहा कि लोकतंत्र और कर्नाटक के भविष्य के लिए, हमें बीजेपी को कर्नाटक में जीतने से रोकना चाहिए। बीजेपी पुरे देश को हिन्दू मुस्लिम में बंटाना चाहती है और कर्नाटक के लोगों को यह बात पता चल चुकी है।इसीलिए वो लोग बुद्धिमानी से सरकार चुनेंगे।

राज्य में समान नागरिक संहिता और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर की शुरूआत के बीजेपी के वादे के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि दोनों ऐसे मुद्दे हैं जो समाज को विभाजित करने और सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देते हैं। हम ऐसे मुद्दे को बढ़ावा नहीं देते। हम देश के लोकतंत्र को बनाए रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: चौतरफा दबाव से बिफरे बृजभूषण सिंह, कहा- लगा लूंगा फांसी
कांग्रेस को बजरंग दल ने भेजा नोटिस

बजरंग दल पर लगे आरोप पर संगठन की चंडीगढ़ इकाई ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर पार्टी को मानहानि का नोटिस भेजा है। बजरंग दल ने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। बजरंग दल चंडीगढ़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए नोटिस में कहा कि कांग्रेस ने बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है। इसकी तुलना पीएफआई जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से की है।

लेकिन कांग्रेस को यह तुलना करना अब भारी पड़ गया है जिस दिन से कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है तभी से चुनाव में पार्टी बैकफूट पर नजर आ रही है। लेकिन अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है ताकि चुनाव से ठीक पहले राज्य के हिन्दू मतदाताओं में सही सन्देश जा सके।

यह भी पढ़ें: पुलवामा पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, 5 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार