8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka Congress: सिद्धारमैया का कटेगा पत्ता, डीके शिवकुमार बनेंगे सीएम, विधायक के दावे से सियासी हलचल हुई तेज

Karnataka Congress: विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि मैं अटकलों पर विश्वास नहीं करता। हमें पूरा विश्वास है कि आलाकमान स्थिति से अवगत है और उन्हें अवसर देने के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 29 Jun 2025, 6:26 PM IST

कांग्रेस विधायक ने किया दावा- डीके शिवकुमार बन सकते है सीएम (Photo-IANS)

Karnataka Congress: कर्नाटक में विधायक एचए इकबाल हुसैन के दावे के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक हुसैन ने दावा किया है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को अगले कुछ महीने में सीएम बनाया जा सकता है। विधायक हुसैन का यह बयान उस समय आया है जब अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस के नेताओं के बीच दरार बढ़ती जा रही है।

क्या बोले विधायक एचए हुसैन

कांग्रेस विधायक एचए हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की 2023 के चुनाव में जीत में शिवकुमार की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम इस साल के भीतर कर्नाटक के सीएम बन सकते हैं। विधायक ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि इस सरकार के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ताकत क्या थी। हर कोई जानता है कि इस जीत को हासिल करने के लिए किसने संघर्ष, पसीना, प्रयास और रुचि लगाई। शिवकुमार की रणनीति और कार्यक्रम अब इतिहास हैं।

आलाकमान स्थिति से अवगत है-विधायक हुसैन

विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि मैं अटकलों पर विश्वास नहीं करता। हमें पूरा विश्वास है कि आलाकमान स्थिति से अवगत है और उन्हें अवसर देने के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेगा। जब विधायक से मीडिया ने पूछा कि क्या शिवकुमार को इस साल यह पद मिलेगा, तो उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बड़ा फैसला दो से तीन महीने के भीतर किया जाएगा।

‘यह बदलाव होगा’

सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने ऐसी अटकलों को निराधार बताए जाने के बारे में पूछे जाने पर विधायक हुसैन ने कहा 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद हम सब उस समय दिल्ली में एक साथ थे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने फैसला लिया। यह बात सभी जानते हैं। वे अगला फैसला भी लेंगे - हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। उन्होंने आगे कहा केवल एक ही सत्ता केंद्र है - पार्टी हाईकमान। आज की स्थिति में बदलाव की उम्मीद है और यह बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें- ‘संविधान की प्रस्तावना में कोई बदलाव..’, RSS की मांग के बीच जगदीप धनखड़ ने ऐसा क्यों कहा

सरकार मजबूत है-विधायक हुसैन

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में कांग्रेस है। यदि कोई अन्य पार्टी इस सरकार को उखाड़ फेंकती, तो उसे क्रांति कहा जा सकता था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है - सरकार मजबूत है और उसके पास स्पष्ट बहुमत है। हुसैन ने कांग्रेस के भीतर कई सत्ता केन्द्रों के राजन्ना के दावों को खारिज करते हुए कहा केवल एक ही सत्ता केंद्र है- पार्टी हाईकमान।