कर्नाटक विधानसभा चुनावी बिगुल बज गया। वोटिंग डेट का ऐलान हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस और अन्य छोटी पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं। साथ् ही यह दावा कर रहीं हैं कि, अबकी उनकी सरकार बनेगी। इसके साथ ही बयानबाजी भी तेज हो गई है। वार पर पलटवार करने में भी कोई चूक नहीं रहा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किश है कि, कर्नाटक चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने वाले हैं। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने इस पर पलटवार करते हुए कहाकि, भाजपा 60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी। जेडीएस नेता व पूव सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहाकि, लोगों ने तय कर लिया है कि यहां से दोनों भाजपा और कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी को बाहर करना है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक राज्य में वोटों की गिनती 13 मई को होगी। और नई सरकार का रिजल्ट आएगा। कर्नाटक में मौजूदा वक्त भाजपा की सरकार है।