5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव: जगदीश शेट्टर के इस्तीफे पर बीएस येदियुरप्पा बोले, जनता कभी माफ नहीं करेगी

Karnataka Assembly Elections 2023 : जगदीश शेट्टर के भाजपा से इस्तीफे पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने उन्हें (जगदीश शेट्टर) कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया और हमने उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया। उनके द्वारा दिए गए बयानों ने हमें दुखी किया है। लोग जगदीश के बारे में केवल भाजपा के कारण जानते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Apr 2023, 3:08 PM IST

BS Yediyurappa

BS Yediyurappa

karnataka assembly elections 2023 : कर्नाटक में अगले महीेने की 10 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। टिकट को लेकर पूर्व सीएम से लेकर सांसद और विधायक तक में बेचेनी है। इस बार बीजेपी ने कईयों के टिकट काट दिए। इससे नाराज होकर काफी बागी बन गए है। रविवार को कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इस पर प्रदेश के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की प्रक्रिया सामने आए है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शेट्टर को नाम, पद से लेकर सब कुछ दिया। आगे भी उनको बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली थी। लेकिन उन्होंने पार्टी से मुंह मोड़कर ठीक नहीं किया। येदियुरप्पा ने हमला बोलते हुए कहा कि जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी।

शेट्टर को कैबिनेट में मंत्री पद की पेशकश की थी


बीजेपी से जगदीश शेट्टर के इस्तीफे पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि प्रदेश की जनता जगदीश शेट्टर को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जगदीश शेट्टर को कैबिनेट में मंत्री पद की पेशकश की थी। हमने जगदीश के परिवार को टिकट की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- Video: कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया ने खोया आपा, सबके सामने कांग्रेस कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

बीजेपी से ही मिली पहचान
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने उन्हें (जगदीश शेट्टर) कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया और हमने उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया। उनके द्वारा दिए गए बयानों ने हमें दुखी किया है। लोग जगदीश शेट्टर के बारे में केवल भाजपा के कारण जानते थे।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: पूर्व डिप्टी CM के इस्तीफे पर येदियुरप्पा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें सब कुछ दिया लेकिन...

भाजपा में वापस आते हैं तो उनका स्वागत
बीएस येदियुरप्पा ने कहा, मैं जगदीश शेट्टर से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस में क्यों शामिल हो रहे हैं? इसके अलावा शेट्टर को एक और मौका देना चाहते है। क्योंकि वे पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता है। पार्टी को इसका खामियाजा भुगताना पड़ सकता है। ऐसे में येदियुरप्पा ने कहा कि यदि वह भाजपा में वापस आते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे।