5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक : पूर्व डिप्टी CM के इस्तीफे पर येदियुरप्पा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें सब कुछ दिया लेकिन…

Karnataka Assembly Elections 2023 : चुनावी राज्य कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने उन्हें (कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी) सब कुछ दे दिया है। मुझे नहीं पता कि वह दुखी क्यों हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Apr 2023, 11:13 AM IST

Yediyurappa  Laxman Savadi

Yediyurappa Laxman Savadi

karnataka assembly elections 2023 : अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित करने के बाद से कर्नाटक भाजपा में उथल-पुथल जारी है। टिकट नहीं मिलने से कई विधायक और नेता पार्टी से नाराज होकर विरोध कर रहे है। कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी भी टिकट कट जाने से नाराज होकर बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुझे नहीं पता कि वह दुखी क्यों हैं
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने उन्हें (कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी) सब कुछ दे दिया है। मुझे नहीं पता कि वह दुखी क्यों हैं... मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। मैंने कल उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की लेकिन मैं उनसे संपर्क नहीं हो सका।

जगदीश शेट्टार को चुनाव टिकट मिलने की संभावना


चुनावी राज्य कर्नाटक में भाजपा में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि इस बात की अधिकतम संभावना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जगदीश शेट्टार को चुनाव टिकट दिया जाएगा। येदियुरप्पा ने कहा, 99 फीसदी जगदीश शेट्टार को चुनाव का टिकट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: टिकट नहीं दिए जाने से नाराज़ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने छोड़ी BJP, बागी होकर लड़ेंगे चुनाव


'मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं'


कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बीजेपी को छोड़ने का ऐलान करने के बाद कहा कि वह भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं वह नहीं हूं जो भीख का कटोरा लेकर घूमता है। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के प्रभाव में आकर काम नहीं कर रहा हूं। उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं को तय करने के लिए गुरुवार (13 अप्रैल) को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक : BJP P MLA महादेवप्पा को नहीं मिला टिकट, समर्थकों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

बीजेपी ने अथानी सीट से महेश कुमाथल्ली को उतारा


दिग्गज नेता का यह कदम भाजपा आलाकमान द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पहली उम्मीदवारों की सूची से उनका नाम हटाने के बाद आया है। अथानी निर्वाचन क्षेत्र का टिकट नहीं मिलने के बाद सावदी ने विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने अथानी सीट से महेश कुमाथल्ली को उतारा है।