30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलार में पीएम मोदी ने विरोधियों पर कसा तंज, बोले – कर्नाटक के विकास में कांग्रेस और JDS सबसे बड़ा रोड़ा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार ने तेज गति पकड़ ली है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने कील कांटें दुरुस्त कर लिए हैं। कर्नाटक में चुनाव प्रचार को लेकर कोलार में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहाकि, इतनी बढ़ी संख्या में आपका यहां आना आज कांग्रेस और JDS दोनों की नींद उड़ाने वाला है। कर्नाटक के विकास में ये दोनों पार्टियां सबसे बड़ा रोड़ा हैं। कांग्रेस और JDS मिलकर चाहे जितना खेल लें लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Apr 2023, 12:54 PM IST

pm_modi_in_kolar.jpg

कोलार में पीएम मोदी ने विरोधियों पर कसा तंज, बोले— कर्नाटक के विकास में कांग्रेस और JDS सबसे बड़ा रोड़ा

कोलार में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहाकि, कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है, ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े विजन पर कभी काम नहीं कर सकती। भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर वन राज्य बनाने का है इसलिए यहां डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जितने दिन यहां कांग्रेस-JDS का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनी तब यहां के विकास ने नई गति पकड़ी।

भाजपा को दिए आपके एक वोट ने बदली सारी स्थिति

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहाकि, 2014 से पहले करप्शन काल में कांग्रेस सरकार के कालखंड में दुनिया भारत से सारी उम्मीदें छोड़ चुकी थी। भाजपा को दिए आपके एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी। आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है।

बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर तेजी से चल रहा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, डबल इंजन सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगी। बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उसपर तेजी से काम चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग