30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा सिद्धारमैया या शिवकुमार, कांग्रेस के फैसले पर आया यह बड़ा अपडेट

Who will become New Karnataka CM कर्नाटक चुनाव की मतगणना के बाद जिस तेजी से रिजल्ट आ रहा है। उससे यह साबित होता जा रहा है कि, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस बहुमत पा जाएगी। पर अब एक सवाल है, जो सुर्खियां बन रहीं हैं कि, कर्नाटक का नया सीएम कौन होगा, सिद्धारमैया या शिवकुमार। या फिर और कोई। कौन बनेगा कर्नाटक का नया सीएम, इस पर कांग्रेस से आई है बड़ी अपडेट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 May 2023, 4:19 PM IST

siddaramaiah_or_shivakumar.jpg

कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा सिद्धारमैया या शिवकुमार, कांग्रेस के फैसले पर आई यह बड़ी अपडेट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की नजरें अब सिर्फ इस बात पर टिक गई हैं कि, कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार सीएम पद के लिए सबसे आगे हैं। सीएम पद पर किस का चयन होगा इस फैसले के लिए दोनों आलाकमान की ओर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने शनिवार को कहाकि, आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेगा। और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। आलाकमान द्वारा पर्यवेक्षकों को यहां भेजा जाएगा और बाद में परामर्श और उचित प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा। शिवकुमार ने यह भी कहा कि, आलाकमान फोन करेगा। सूत्रों ने बताया कि, शिवकुमार और सिद्धारमैया के लिए आलाकमान 50:50 के फॉर्मूले के साथ आ रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए दांव बहुत बड़ा है। नया अपडेट यह है कि, रविवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। और वहीं बताएगा कौन होगा नया कर्नाटक सीएम।

जननेता के रूप में सिद्धारमैया की है पहचान

सिद्धारमैया कर्नाटक के एक बड़े नेता हैं। अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों वाले अहिंदा (अल्पसांख्य, हिंदुलिदा और दलित) समूह के बीच सिद्धारमैया जननेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने नीति निर्माण और घोषणापत्र के वादों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस की तीखी आलोचना के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक काउंटिंग के बीच भाजपा ने मानी हार, CM बोम्मई बोले - चूक कहां हुई करेंगे समीक्षा, लोस चुनाव में करेंगे वापसी

शिवकुमार ने पार्टी को शून्य से शिखर पर पहुंचाया

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार का काम भी काम महत्वपूर्ण नहीं है। शिवकुमार ने राज्य में पार्टी को शून्य से ऊपर उठाया, जब भाजपा ने 2019 में उसके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने पार्टी को संगठित किया और संसाधनों को जमा किया। वह वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। और कांग्रेस पार्टी के लिए उनसे अधिकांश वोट हासिल करने में कामयाब रहे।

रविवार को 12 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायक दल की बैठक कल 12 बजे होगी। कांग्रेस नेता के रहमान खान ने कहा कि, अगला सीएम वही होगा जिसे विधायक चुनेंगे। MLA ही तय करेंगे, अगला सीएम कौन होगा। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक नार्थ इंडिया नहीं है। यहां आप कम्युनल कार्ड नहीं खेल सकते।

यह भी पढ़ें - Video : संजय राउत का तंज, बोले - कर्नाटक चुनाव में भाजपा पर ही पड़ गई बजरंग बली की गदा

मतगणना का रिजल्ट

कर्नाटक विधान सभा चुनाव की मतगणना में मौजूदा वक्त की स्थिति कुल 224 सीटों में कांग्रेस 137 व भाजपा 63 सीटों पर आगे चल रही हैं।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक चुनाव : सट्टा बाजार में सटोरियों ने इस पार्टी पर खेला बड़ा दांव, जमकर बरस रहे हैं पैसे