28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka: राहुल, केजरीवाल और अखिलेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Social media post: सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी थी। इसके बाद एक विशेष समुदाय के लोगों ने उदयगिरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 11 Feb 2025, 6:04 PM IST

File Image

File Image

Karnataka: कर्नाटक के मैसूर में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर के साथ आपत्तिजनक कमेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद माहौल गर्म है। सुरेश अन्ना नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पोस्ट में की गई थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी थी। इसके बाद एक विशेष समुदाय के लोगों ने उदयगिरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस स्टेशन पहुंचे लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की। लेकिन स्थिति हिंसक हो गई और भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर पथराव शुरू कर दिया। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर आरोपी की तस्वीर और एफआईआर शेयर की है। आरोपी की पहचान सुरेश अन्ना के रूप में हुई है। वहीं उदयगिरी क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ किए आपत्तिजनक कमेंट

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। इसके अलावा यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस, आप पार्टी और सपा पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कमेंट किए जा रहे है। मैसूर में भी एक युवक ने कांग्रेस, आप और सपा के नेता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए थे, इसके बाद वहां माहौल गर्म हो गया।

यह भी पढ़ें- Mahakumbh: प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में सवार न हो पाने पर इस स्टेशन पर तोड़फोड़, गुस्साए यात्रियों ने तोड़े शीशे

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग