कांग्रेस अकेले इस तानाशाह सरकार से नहीं लड़ सकती, विपक्षी एकता जरूरी : केसी वेणुगोपाल
नई दिल्लीPublished: Feb 20, 2023 02:22:29 pm
Congress said alone cannot fight BJP लोकसभा चुनाव 2024 करीब आ रहा है। विपक्षी दलों की एकता की बात उठ रही है। कांग्रेस भी इस पर सहमत है। और उनका कहना है कि, हम भाजपा का अकेले मुकाबला नहीं कर सकते हैं।


कांग्रेस अकेले इस तानाशाह सरकार से नहीं लड़ सकती, विपक्षी एकता जरूरी : केसी वेणुगोपाल
KC Venugopal Answer भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों में यह सुगबुगाहट है कि, कांग्रेस को शामिल कर एक बड़ा गठबंधन तैयार किया जाए। दिल्ली में आज कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी विपक्षी एकता की जरूरत पर बल दिया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के इस बयान ने सबको चौंका दिया कि, भाजपा का मुकाबला कांग्रेस अकेले नहीं कर सकती है। वेणुगोपाल ने कहाकि, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर ठीक ही कहा है कि, मौजूदा हालात में कांग्रेस अकेले इस सरकार से नहीं लड़ सकती। विपक्षी एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि, भाजपा विरोधी वोटों के बंटने की संभावना को कम करने के लिए विपक्षी दलों की एकता एक आवश्यक मानदंड है। एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस विपक्षी एकता के बारे में समान रूप से चिंतित है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर लड़ेगी, लेकिन हमें इस लोकतंत्र विरोधी, तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत है। इन ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत है।