23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यासीन मलिक के समर्थन में खालिस्तानी आतंकी ने अमरनाथ यात्रा को रोकने की दी धमकी

Amarnath Yatra: यासीन मलिक के समर्थन में खालिस्तान आतंकी संगठन ने अमरनाथ यात्रा का रोकने का आह्वान किया है। खालिस्तान आतंकी संगठन का संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करके यासीन मलिक की सजा को गलत बताया है। इसके साथ ही उसने कहा कि अभी आतंकवाद के बारे में सुना है अभी देखा नहीं है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 26 May 2022, 5:25 PM IST

khalistan-terrorist-organization-calls-for-blocking-amarnath-yatra.jpg

Amarnath Yatra: आमतौर पर पंजाब, हरियाणा और हाल ही में हिमाचल प्रदेश में शांति भंग करने की धमकी देने वाला खालिस्तान आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस यासीन मलिक के पक्ष में आ गया है। खालिस्तान आतंकी संगठन का संस्थापक गुरपतवंत सिंह ने वीडियो जारी करके लिबरेशन फ्रंट का चीफ व आतंकी यासीन मलिक की सजा का विरोध किया है, उसने उकसाने वाला वीडियो जारी करते हुए यासीन मलिक की सजा का विरोध करने का आह्वान किया है। आतंकी गुरपतवंत सिंह ने यासीन मलिक की सजा के विरोध में अमरनाथ यात्रा को रोकने का आह्वान किया है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट का नाम लेते हुए बोला अलगाववाद आतंकवाद नहीं है, अभी आतंकवाद के बारे में सुना है अभी देखा नहीं है। गुरपतवंत सिंह ने भड़काउ वीडियो में भारत सरकार पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों को तीन लेयर में मिलेगी सिक्योरिटी, ड्रोन व CCTV कैमरों के जरिए भी रखी जाएगी नजर


आतंकी संगठन के प्रमुख ने उगला जहर

खालिस्तान आतंकी संगठन का संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा यह कश्मीर के स्वतंत्रता सेनानियों से मेरा आह्वान है, यासीन मलिक के समर्थन में सामने आएं और अमरनाथ यात्रा को अवरुद्ध करें। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर स्वतंत्र आंदोलन को उजागर करेगा। इसके साथ ही उसने धमकी देते हुए कहा हम (आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस )अमरनाथ यात्रा को अवरुद्ध करने का समर्थन करेंगे।


आतंकी यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग सहित एक अन्य मामले में आतंकी यासीन मलिक को कल यानी 25 मई को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही यासीन मलिक पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा, 10 लाख का जुर्माना

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग