भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अपने भार वर्ग से अधिक वजन के कारण, ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले का फाइनल खेलने वाली थीं। फोगाट के फाइनल से बाहर होने के बाद एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनका हौंसला बढ़ाया है और उन्हें चैंपियन बताया है। वहीं, अब इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विनेश के चाचा महावीर फोगाट से मुलाकात किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे साजिश करार देते हुए इसकी जांच की मांग की है।