Saurabh Chandrakar: महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App)के सरगना सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) को दुबई (Dubai) से गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। ED के अनुरोध पर इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के तहत यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर को जल्द ही भारत लाया जाएगा। सौरभ चंद्राकर पर 6 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। इस मामले की औपचारिक तौर पर इंटरपोल द्वारा जानकारी को सीबीआई (CBI)और ईडी के साथ साझा किया गया है।