गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा हुआ है। भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोगों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर और कार की टक्कर की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे में कार दो टुकड़ों में बंट गया।