पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें 10 सवालों के जवाब देने की चुनौती देते हैं। उन्होंने दावा किया कि कई लोग राहुल गांधी को कांग्रेस के बार-बार चुनाव हारने की सबसे बड़ी वजह मानते हैं। गोयल ने कहा कि युवा राहुल गांधी को 'बैड ओमेन' और 'रेड फ्लैग' कहते हैं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा रेड फ्लैग हैं। पीयूष गोयल ने कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान तीन महीने की गर्भवती महिला पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने महिला पत्रकार के साथ गलत व्यवहार किया, जबकि वह केवल प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं। गोयल ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग और कोई भी पत्रकार इस घटना को माफ नहीं करेगा।