4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JDU अध्यक्ष पद से ललन सिंह की विदाई तय, नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान, लालू परिवार से करीबी पड़ी भारी!

Bihar Politics: सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ललन सिंह के कामकाज, लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर नाराज हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 23 Dec 2023, 11:38 AM IST

 Lalan Singh remove from JDU President Nitish will take charge of party

बिहार की सत्ता पर 18 सालों से राज कर रही जनता दल युनाटेड (JDU) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांस राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 29 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ललन सिंह को जेडीयू अध्यक्ष के पद से हटा कर खुद पार्टी की कमान संभाल सकते हैं।

लालू परिवार से करीबी पड़ी भारी

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ललन सिंह के कामकाज, लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर नाराज हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्टों में कहा गया है कि ललन सिंह 2024 का लोकसभा चुनाव फिर से मुंगेर से लड़ने के इच्छुक हैं और वह आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, नीतीश अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इंडिया गठबंधन भागीदारों के साथ अच्छा समन्वय करने में विफलता के कारण भी ललन सिंह से नाराज हैं।

ललन सिंह की लेंगे जगह नीतीश

इंडिया टुडे की रिपोर्टों में बताया गया है कि ललन सिंह को पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद नीतीश खुद पार्टी अध्यक्ष के पद को संभालेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम को उनके विश्वासपात्रों ने सलाह दी है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए, क्योंकि इससे पार्टी के भीतर किसी भी तरह की कलह से बचने में मदद मिलेगी। वहीं, ललन सिंह की जगह किसी नए चेहरे को अध्यक्ष बनाने से कलह शुरू हो सकती है।

पुराने लीग में शामिल हो जाएंगे ललन

ललन सिंह को अगर जेडीयू प्रमुख के पद से हटा दिया जाता है तो वह जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की लीग में शामिल हो जाएंगे। इन नेताओं को पहले नीतीश कुमार के बेहद करीबी होने के बावजूद पद से हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें: जम्मू में आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम, साथी का शव घसीटकर सीमा पार भाग गए आतंकी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय