30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शॉर्टकट अपनाने वाले नेता देश के सबसे बड़े दुश्मन’, नागपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

महाराष्ट्र के नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए बोले आज का ये आयोजन इस बात का भी प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में कितनी तेज गति से काम कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Dec 2022, 1:35 PM IST

leaders_adopting_shortcuts_are_biggest_enemies_of_the_country_said_pm_modi_in_nagpur.jpg

'Leaders adopting shortcuts are biggest enemies of the country', said PM Modi in Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी आज नागपुर में 75,000 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समृद्धि महामार्ग से मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी तो कम होगी ही साथ ही ये महाराष्ट्र के 24 जिलों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "बात चाहे हेल्थकेयर की हो, या फिर वेल्थ क्रिएशन की, चोहे बात किसान को सशक्त करने की हो या जल संरक्षण की हो। आज पहली बार देश में ऐसी सरकार है जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर को एक मानवीय स्वरुप दिया है।"

वहीं आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "पिछले 8 सालों में हमने सोच और अप्रोच दोनों बदली है। हम सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास पर बल दे रहे हैं। मैं जब 'सबका प्रयास' कहता हूं तो इसमें हर देशवासी और राज्य के लोग शामिल है। छोटा-बड़ा सबका सामर्थ्य बढ़ेगा तब भारत विकसित बनेगा।"

शॉर्टकट अपनाने वाले नेता देश के सबसे बड़े दुश्मन:PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं आपको शार्टकट पॉलिटिक्स के खिलाफ आगाह करना चाहता हूं। शॉर्टकट अपनाने वाले नेता देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जो लोग झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं, वे सरकार नहीं बना सकते। मैं उनसे विकास के महत्व को समझने का आग्रह करता हूं।"

आज चौथी औद्योगिक क्रांति का समय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "जब देश में पहली औद्योगिक क्रांति आई तब हिंदुस्तान उसका लाभ नहीं उठा पाया। दूसरी-तीसरी औद्यौगिक क्रांति में भी हम पीछे रहे लेकिन आज जब चौथी औद्योगिक क्रांति का समय है, तो भारत इसे गंवा नहीं सकता।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नागपुर को दी एम्स और वंदे भारत की सौगात, मेट्रो में की यात्रा