हल्की बारिश की संभावना
रिपोर्ट में कहा गया है कि 28-29 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 27 अक्टूबर तक किसी बड़ी बारिश या हिमपात का कोई अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने आज कटाई और अन्य बाहरी गतिविधियां न करने के लिए मौसम संबंधी सलाह भी जारी की। मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 5.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 1.8 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 6.0 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।