राजस्थान में महिलाओं को वरीयता
भाजपा ने राजस्थान के शेष 10 में से 7 टिकट भी जारी किए हैं, इसमें 3 महिलाओं को मौका मिला है। राजसमंद से राजघराने की महिमा विश्वेश्वर सिंह को पार्टी ने उतारा है तो गंगानगर से प्रियंका बालन, झुंझुनू से शुभकरण चौधरी, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह, जयपुर से मंजू शर्मा, टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, अजमेर से भागीरथ चौधरी को मौका मिला है।