Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। कन्हैया कुमार और सुनीता केजरीवाल की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि सुनीता केजरीवाल कन्हैया कुमार के पक्ष में भी चुनाव प्रचार कर सकती हैं। कन्हैया कुमार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला BJP के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से है।