बता दें कि 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने पूरी तैयारी कर ली है। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शिता एवं पूर्ण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समस्त पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी मतदान कार्मिक या व्यक्ति के द्वारा निर्वाचन को प्रभावित न किया जा सके। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी डीसीपी ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी कर दी है।