scriptलोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा गंभीर, 15 घंटे के अंदर अमित शाह ने जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ की दूसरी बैठक | Loksabha election 2024 BJP serious Amit Shah holds second meeting with JP Nadda BL Santosh within 15 hours | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा गंभीर, 15 घंटे के अंदर अमित शाह ने जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ की दूसरी बैठक

locationनई दिल्लीPublished: Jun 06, 2023 09:29:31 pm

Lok Sabha Elections 2024 BJP serious लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 15 घंटे में भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं ने दूसरी बैठक की है।

bjp_1.jpg

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा गंभीर

Amit Shah – JP Nadda – BL Santosh Brain Storm लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा में तैयारियां तेज हो गईं हैं। सोमवार देर रात बैठक करने के बाद 15 घंटे के अंदर मंगलवार को एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने मैराथन बैठक की। इस बैठक में चुनावी तैयारियों से जुड़े संगठनात्मक पहलुओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पहली बैठक सोमवार देर रात भाजपा मुख्यालय के केन्द्रीय कार्यालय में हुई। यह बैठक कई घंटे चली। भाजपा के तीनों शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को भी केन्द्रीय कार्यालय विस्तार में मैराथन बैठक की।

पार्टी आने वाले दिनों में कर सकती बड़ी घोषणा

भाजपा के तीनों शीर्ष नेताओं अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष की इस मैराथन बैठक को लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी संगठन को नए रूप-रंग और कलेवर देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन से लेकर कई प्रदेशों में संगठन में बदलाव का खाका इन दोनों बैठकों में तैयार किया गया है। जिसकी घोषणा पार्टी आने वाले दिनों में कर सकती है।
यह भी पढ़ें – मोदी सरकार के 9 साल : भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान आज से

संगठन को चुस्त-दुरूस्त के बनाया जाएगा सक्रिय

बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में खाली पदों को भरने के साथ ही दायित्वों में भी बदलाव कर सकता है। देशभर से कुछ नए चेहरों को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को चुस्त-दुरूस्त करने और साथ ही और ज्यादा सक्रिय बनाने के लिए कई प्रदेशों के प्रभारी भी बदले जा सकते हैं।

कई प्रदेशों में नियुक्त किए जाएंगे नए भाजपा अध्यक्ष

वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में अभी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करना है। क्योंकि भाजपा ने मार्च 2020 में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार गिरने से एक महीने पहले 15 फरवरी 2020 को लोक सभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। जिनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान जल्द ही मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कई अन्य प्रदेशों में भी नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें – JP Nadda को तो खुद भाजपा गंभीरता से नहीं लेती

यह भी पढ़ें – TDP-BJP में गठबंधन के आसार! शाह और नायडू की मुलाकात ने दी अटकलों को हवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो