कई राज्यों में 900 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
देश की राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहे हैं। मंगलवार तक इस तरह के सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। कहने का मतलब है कि ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले 200 रुपये सस्ती कीमत पर सिलेंडर मिलने लगे हैं। वहीं, कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये थी, जो 200 रुपये की कटौती के बाद अब 929 रुपये पर आ गई है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये थी, जो नई कटौती के बाद 902.50 रुपये पर आ गई है। इसी तरह, चेन्नई में घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत 1118.50 रुपये से घटकर 918.50 रुपये पर है।