गगनदीप सिंह लुधियाना के खन्ना स्थित गुरुतेग बहादुर नगर का रहने वाला था। उसके पिता का नाम अमरजीत सिंह है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को घटनास्थल से इंटरनेट चलाने में इस्तेमाल होने वाला डोंगल मिला। जांचकर्ताओं ने उसके सिम कार्ड से उस शख्स की पहचान की, जिसके शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। शुक्रवार देर शाम एनआईए और पंजाब पुलिस की एक टीम ने खन्ना स्थित उसके गगनदीप के घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला।