
भारतीय एजेंसियों को बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव के मामले में बड़ी सफलता मिली है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर स्थानीय पुलिस ने रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया है। उप्पल के खिलाफ भारत में छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस जांच कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 43 वर्षीय उप्पल को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया गया था और ईडी के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल पर लगे गंभीर आरोप
ईडी की जांच के दौरान पता चला कि महादेव ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल आदि पर सट्टेबाजी जैसे लाइव गेम में सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाता था। महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगे हैं।
जारी किया गया था रेड कॉर्नर नोटिस
जांच एजेंसी ने अक्टूबर में रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के समक्ष उप्पल और इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म के एक अन्य प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया था। बाद में ईडी के अनुरोध के आधार पर इंटरपोल द्वारा एक रेड नोटिस जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर पर मोदी सरकार का मेगा प्लान, जानिए आर्टिकल-370 हटने के बाद कितना बदला धरती का स्वर्ग
यह भी पढ़ें- केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में क्यों कहा- देशभर में घुसपैठियों का आंकड़ा बताना संभव नहीं, जानिए कितने लोगों को मिली नागरिकता
Published on:
13 Dec 2023, 9:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.