इससे पहले महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, जिसमें वह राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के साथ पैदल चले। इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो तुषार गांधी ने कहा कि यात्राएं परंपरा का हिस्सा हैं, जिन्होंने पिछले कई सालों में क्रांतियों को जन्म दिया है। आज जब देश हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित किए गए निर्माण के खिलाफ आगे बढ़ रहा है, तो लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमने हार नहीं मानी है।
वीर सावरकर पर दिए गए बयान के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने निशाना साधा है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि “राहुल गांधी को भारत के इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने वीर सावरकर के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी विचारधारा का पता चलता है। वह देशद्रोही और हिन्दू विरोधी हैं।”