हमलावरों को पुलिस का संरक्षण
कांग्रेस अध्यक्ष ने दो पन्ने के पत्र में लिखा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही। बीजेपी के कार्यकर्ता इस यात्रा पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि हमलावरों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। उनके मुताबिक, 21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर जिले में हमला किया गया, जो स्थानीय एसपी हैं वे राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
खरगे ने गृह मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, असम पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में कमी पाई गई है। राहुल गांधी Z+ सुरक्षा के हकदार हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमल करना और उनके सुरक्षा घेरा तोड़ना गंभीर मामला है। इससे राहुल गांधी की तथा उनकी टीम की शारीरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई।